यूट्यूब सीईओ बने भारतीय मूल के निल मोहन | Nil Mohan | Youtube CEO | youtube update
साक्षी शर्मा/in24 न्यूज़
दुनिया का दूसरा सबसे बेहतर अच्छा प्लेटफार्म यूट्यूब है। दुनिया में गूगल के बाद दूसरा यदि किसी वेबसाइट का लोग नाम जानते हैं तो वह यूट्यूब हैं क्योंकि यूट्यूब पर दुनिया में सबसे ज्यादा लोग वीडियो देखने के लिए या फिर चैनल बनाने के लिए वीडियो डालने के लिए उपयोग करते हैं। आपको यह जानकार ख़ुशी होगी कि गूगल, इंफोसिस के बाद अब यूट्यूब के नए सीईओ भी भारतीय मूल के होंगे। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नील मोहन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के नए सीईओ होंगे। मोहन सुसान वोजिकी की जगह लेंगे। सुसान वोजिकी यूट्यूब की सीईओ थी जो की नौ साल बाद अपने पद से हट रहीं हैं। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नील मोहन अभी यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं। नील लंबे वक्त से सुसान वोजिकी के सहयोगी रहे हैं। मोहन को 2015 में यूट्यूब में चीफ प्रोडक्ट अफसर नियुक्ति किया गया था। उन्होंने यूट्यूब में चीफ प्रोडक्ट अफसर के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए शॉर्ट्स, म्यूजिक और सब्सक्रिप्शन पर फोकस दिया था । जो कि अब यूट्यूब के यूजर द्वारा काफी उपयोग किया जाता है। यूट्यूब के पहले नील मोहन माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के साथ भी काम कर चुके है। जिसमें उन्होंने कई बेहतरीन कार्य किए है।
सीईओ पद मिलने के बाद नील मोहन ने ट्वीट कर लोगों को यह जानकरी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि," धन्यवाद, सुसान वजीकी, सालों से आपके साथ काम करना अद्भुत रह है। आपने यूट्यूब को रहकनकारों और दर्शकों के लिए एक असधारण घर बना दिया है। मैं इस महत्वपूर्ण मिशन को जारी रखने के लिए उत्साहित हूँ। अब देखने वाली बात यह होगी कि नील मोहन यूट्यूब में और क्या नया लाएंगे इसका सबको ज़रूर इंतज़ार रहेगा।
आपको बता दे, जनवरी 2023 तक, भारत अब तक के सबसे बड़े यूट्यूब दर्शकों वाला देश हैं जिसमें लगभग 467 मिलियन यूज़र लोकप्रिय सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब से जुड़े है। भारत के बाद अमेरिका में लगभग 246 मिलियन लोग यूट्यूब से जुड़े हुए है।